''रईस'' के गाने पर दिव्यांका और विवेक ने फैंस के साथ किया डांस, देखें वीडियो

9/29/2017 9:08:40 PM

मुंबईः छोटे परदे की क्वीन के नाम से जानी जाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों इंदौर में नवरात्रि का उत्सव मना रही हैं। उन्होंने इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं। 

 

A post shared by janu (@divek_ronita_love_) on

बता दें दिव्यांका त्रिपाठी का नवरात्रों में नया अवतार देखने को मिला। दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया इंदौर में अपने फैंस के साथ गरबा करते नजर आए। दिव्यांका और विवेक के डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

 

A post shared by janu (@divek_ronita_love_) on

स्टार एक्ट्रैस दिव्यांका इस खास मौके पर पिंक कलर का लंहगा पहने हुए नज़र आ रही थीं। दिव्यांका और विवेक ने शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ के गाने ‘उड़ी उड़ी जाए’ पर डांस किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News