बीमार पति संग दिव्यांका ने हॉस्पिटल में सेलिब्रेट की वेडिंग एनिवर्सरी, फैमिली ने दिया सरप्राइज

7/8/2019 12:51:16 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया 8 जुलाई को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मना रहे हैं। दिव्यांका और विवेक टीवी इंडस्ट्री के फेवरेट कपल्स में से एक हैं।  कुछ दिनों पहले ही ये कपल मकाउ में रोमांटिक वेकेशन एंजॉय कर वापिस लौटे हैं। लेकिन वहां से आने के बाद विवेक की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। 

दरअसल, मकाउ से आने के अगले दिन ही विवेक को बुखार हो गया था। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी आंतों में इंफेक्शन पाया गया।

इसके बाद विवेक को पूरी तरह से बेड रेस्ट की सलाह दी गई थी। हालांकि, अब विवेक की तबीयत में सुधार है, लेकिन हॉस्पिटल से छुट्टी नहीं मिलने की वजह से दोनों ने वहीं अपनी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। 

विवेक की फैमिली ने उन्हें सरप्राइज दिया और दोनों के लिए अस्पताल में ही केक लेकर आए। दिव्यांका ने इस सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में दिव्यांका और विवेक हाई-फाइव कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में कपल फैमिली के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए दिव्यांका ने लिखा- 'यूनिक एनीवर्सरी...जब फैमिली हमें सरप्राइज देने के लिए चुपके से केक लेकर आई। जब विव (विवेक) और मैंने केक की बजाय एक-दूसरे को हाई-फाइव किया।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिव्यांका और विवेक जल्द ही डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' को होस्ट करते नजर आएंगे। 



 

Neha