वीरे दी वेडिंग की वजह से ट्रोल हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, फिर ऐसे दिया मुंहतोड़ जवाब

4/26/2018 2:23:56 PM

मुंबई: टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें में इशिता का किरदार निभाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने हमेशा अपनी वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक बार फिर से अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करने की वजह से वह सोशल साइट पर ट्रोल हो गई हैं। 

दिव्यांका त्रिपाठी फोटो (Divyanka Tripathi Images/Photo)

दरअसल, दिव्यांका ने वीरे दी वेडिंग फिल्म का ट्रेलर अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया। ट्रेलर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- मेरी अगली फिल्म..जरूर देखें। यह सभी एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

जिसके बाद यूजर्स दिव्यांका को ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने फिल्म का बायकॉट करने की बात कही। दिव्यांका ने यूजर को मुंहतोड़ जवाब देते हुए लिखा- फिल्म की बजाय आपको बायकॉट न कर दिया जाए? 

बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ कि दिव्यांका ट्रोल हुई हैं। ट्रोलर्स कभी उनके ड्रैसिंग सेन्स पर कमेंट करते हैं तो कभी दिव्यांका की फिगर पर कमेंट करते रहते हैं।

वह सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं उनकी तस्वीरों और वीडियोज को लोग काफी पसंद भी करते हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं लेकिन वह इस बार ट्रोल हो गई हैं जोकि काफी हैरान कर देने वाला है। 

Konika