लॉकडाउन के बीच दिव्यांका त्रिपाठी ने शुरू किया नया बिजनेस, पति के साथ मिलकर करेंगी प्रोडक्शन का काम

5/17/2020 1:18:39 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश भर में कोरोना वायरल के कारण लागू लॉकडाउन में कई बड़े बिजनेस प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने एक नया बिजनेस खोल लिया है। बता दें दिव्यांका पति विवेक दहिया के साथ मिलकर प्रोक्शन हाउस के लिए काम करेंगी। 

लॉकडाउन के बीच दिव्यांका और उनके पति दहिया ने 'वन रीजन फिल्म्स' नामक एक प्रोडक्शन हाउस खोला है और लॉकडाउनक खत्म होने के बाद वो टीवी शोज का निर्माण भी करेंगे।


जानकारी के अनुसार, कपल कुछ स्क्रिप्‍ट फाइनल कर शोज बनाने की दिशा में काम करेंगे। सबसे पहले अपने शोज वेब पर रिलीज करेंगे और बाद में टीवी और फिल्मों की तरफ रूख करेंगे।


काम की बात करें दिव्यांका ने टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' से काफी लोकप्रियता हासिल की। इसके अलावा वो रियालिटी शो नच बलिए में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं सीरियल 'ये हैं चाहतें' में भी उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला। इन दिनों एक्ट्रेस सोशल मीडिया की दुनिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज के जरिए फैंस को अपडेट करती रहती हैं। 

Edited By

suman prajapati