''101 बुखार में भी जबरदस्त एक्ट किया...पति विवेक की तारीफ में दिव्यांका त्रिपाठी का खास पोस्ट, बोलीं-मुझे तुम पर गर्व है

12/19/2023 12:05:25 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के पति और एक्टर विवेक दाहिया इन दिनों टीवी शो 'झलक दिखला जा 11' में परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। विवेक शो में अपना 100 प्रतिशत दे रहे हैं और सबका खूब दिल जीत रहे हैं। शो में जी तोड़ मेहनत कर रहे पति की परफॉर्मेंस को दिव्यांका पूरा सपोर्ट करती दिखाई देती हैं। इसी बीच उन्होंने विवेक की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उनकी तारीफ में एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

 

दिव्यांका त्रिपाठी ने शो के सेट से पति विवेक दहिया की कुछ तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा- तुम्हारे एब्स पर क्रैंप साफ नजर आ रहा है, लेकिन चेहरे पर शिकन तक नहीं है। तुम्हारा ये परफॉर्मेंस बहुत खास है हनी! 101 डिग्री बुखार होने के बावजूद तुमने जबरदस्त एक्ट किया। अस्पताल के चक्कर, आईवी ड्रिप्स और मंच पर क्रैंप के बावजूद तुमने स्टेज पर कमाल कर दिखाया। मुझे तुम पर बहुत गर्व है। सच कहूं तो तुम्हारी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाई। 
फैंस पति के लिए किए दिव्यांका के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

इसके अलावा दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में विवेक के बारे में कहा- मेरी जिंदगी में मेरे पिता और विवेक ऐसे लोग हैं जिन्हें मुझपर मुझ से ज्यादा भरोसा है। दोनों की नजर में मैं कुछ भी कर सकती हूं। दिव्यांका ने बताया शुरू-शुरू में जब मैं और विवेक मिले थे, तब वे घर जाकर मेरा काम देखा करते थे। मिलने से पहले उन्होंने मेरा काम नहीं देखा था। विवेक को मेरे रोमांटिक सींस बहुत अच्छे लगते थे। वे मुझे बहुत मोटिवेट करते हैं। वे कहते हैं कि तुम गलत जगह हो, तुम्हें फिल्मों में होना चाहिए।

 

बता दें, दिव्यांका ने 8 जुलाई, 2016 में विवेक के साथ शादी रचाई थी। अब कपल की शादी को 7 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है और दोनों में हमेशा बेइंतहा प्यार देखने को मिलता है।

  
 

Content Writer

suman prajapati