बढ़े वजन के चलते प्रेग्रेंट कहने लगे लोग तो भड़की दिव्यांका, बोलीं-धिक्कार है उन बेवकूफों पर जो..

7/27/2022 1:05:38 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी उन हसीनाओं में से हैं जो बेबाकी से अपनी बात रखती हैं। अक्सर देखा गया कि दिव्यांका त्रिपाठी ने उन्हें ट्रोल करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। वहीं अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने उन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। दरअसल, एक्ट्रेस को उनके बढ़े हुए वजन के चलते ट्रोल किया गया और कहा जाने लगा कि वह प्रेग्नेंट हैं। अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

शेयर किए वीडियो में दिव्यांका डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा- 'जिंदगी की धुन पर बिना रुके डांस कर रही हूं। कुछ कमेंट्स को पढ़कर लिखने पर मजबूर हो गई- 'मेरे पास सपाट पेट नहीं है, जैसा कि आदर्श महिला छवि को चित्रित किया गया है। इसके साथ एडजस्ट करो।;

उन्होंने आगे लिखा-'मुझे दोबारा मत पूछना कि मैं प्रेग्नेंट हूं या मोटी हूं! मैंने पहले ही सोचा था कि मैं इस वीडियो को हटा देती हूं...लेकिन नहीं...मैं ऐसा नहीं करूंगी। आप जो चाहते हैं कि लोग एक निश्चित तरीके से दिखे वो अपना माइंड सेट बदल लें। मैं मोटी भी नहीं हूं और कुछ लोग भद्दे कमेंट्स करते हैं। आप उन लोगों के साथ कितने कठोर होंगे जिन्हें वास्तव में मोटापे की समस्या होगी।

धिक्कार है उन बेवकूफों पर जो सोशल मीडिया पर बिल्कुल भी संवेदनशील नहीं हैं। पहले यह वीडियो आजादी से नाचने के बारे में था लेकिन अब यह आजादी से जीने के बारे में है। मैंने उन लोगों को ब्लॉक कर दिया है जो मानसिक रूप से बदसूरत हैं। अगर वे बुरे हैं तो मैं शैतान हूं।'

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 9 जुलाई 2016 को शादी की थी। दोनों 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर मिले थे। शादी के बाद एक्ट्रेस का वजन बढ़ने के कारण कई बार प्रेग्नेंसी की हवा उड़ी है और उन्हें कई बार फैट शेमिंग का भी सामना करना पड़ा है। 

View this post on Instagram

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

Content Writer

Smita Sharma