दुल्हन के गेटअप में दिव्यांका त्रिपाठी ने मचाया तहलका, तस्वीरें देख होंगे मदहोश

3/7/2018 3:10:40 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रैस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में सोशल साइट पर फैंस के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस उनकी तस्वीरो को काफी पसंद कर रहें हैं। इन तस्वीरों में दिव्यांका ब्लैक कलर की साड़ी और गोल्डन इम्ब्रोडरी वाला ब्लाउज पहने हुए काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रहीं हैं। 

तस्वीर में सबसे खास बात यह है कि उन्होंने नथ पहनी है। तस्वीर शेयर करने के साथ उन्होंने कैप्शन भी दिया है 'मोहब्बतें की दुल्हन'। दिव्यांका की नथ वाली तस्वीर को उनके फैन्स ने खूब पसंद किया है।

फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। दिव्यांका का ये नथ वाला लुक फैन्स को इतना पसंद आया कि कुछ ही देर में इसे चार लाख से ज्यादा likes मिल चुके हैं।

बता दें कि दिव्यांका अपने सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लोग उनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।