दिव्यांका ने फैंस के साथ शेयर की यह वीडियो, जिसे देखकर आप होंगे हैरान

8/16/2017 4:17:34 PM

मुंबई: टीवी शो "ये हैं मोहब्बतें" की पॉपुलर एक्ट्रैस दिव्यांका त्रिपाठी का हाल ही में एक वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में दिव्यांका का एक ही अलग ही अंदाज देखने को मिला है। दिव्यांका ने अपने इस वीडियो को खुद इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। इसके अलावा दिव्यांका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है देखो मैं इससे कितना प्यार करती हूं।

बता दें कि यह वीडियो शूटिंग के दौरान का है जिसमें दिव्यांका अलग ही अंदाज में मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। दिव्यांका ने इस वीडियो के साथ कुछ तस्वीरों को भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।