दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर किया अपना शरीफ लुक, पति विवेक बोले- चालू बहू...
11/26/2017 5:01:05 PM
मुंबई: टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें में प्यारी सी बहू की किरदार निभाने वाली इशिता यानी दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को लोग काफी पसंद करते हैं। सीरियल में इनका किरदार काफी सिंपल और सुलझा हुआ है। वैसे रियल लाइफ की बात करें तो वह काफी अच्छी इंसान हैं। दिव्यांका त्रिपाठी (इशिता) अक्सर अपने पति का साथ तस्वीरें यां वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में इशिता ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, शरीफ बहू।
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक का वीडियो
दिव्यांका त्रिपाठी अपने चुलबुलेपन और अपनी एक्टिंग को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। कुछ दिनों पहले दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें दिव्यांका विवेक को थप्पड़ मार रही हैं। दरअसल, विवेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में विवेक डरावना मास्क लगाकर दिव्यांका को डराने की कोशिश कर रहे थे। जैसे ही दिव्यांका विवेक को देखती हैं एकदम से डर जाती हैं और डर के मारे उन्हें थप्पड़ मार देती हैं। इस वीडियो को देखकर आप भी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल में शूमार दिव्यांका और विवेक के फैंस की कमी नहीं है।