बिकिनी न पहनने पर दिव्यांका त्रिपाठी का खुलासा- मैं बहुत शर्मिली हूं, अजीब महसूस होता है

4/17/2021 1:02:52 PM

मुंबई. टीवी एक्ट्रेसेस हिना खान, सुरभि ज्योति, रश्मि देसाई, आरती सिंह और शेफाली जरीवाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर करती ही रहती है। वहीं एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अब तक कुछ ऐसा नहीं किया है। एक्ट्रेस ने कभी भी बिकिनी पहन कर सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर नहीं की है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया वह क्यों बिकिनी से दूर रहती हैं।


दिव्यांका ने कहा-'मैं इस मामले में बहुत शर्मिली हूं। मुझे स्विमसूट या बिकिनी पहनने में बहुत शर्म आती है और इसलिए आज तक मैंने स्विमिंग नहीं सीखी। यह बहुत ही खराब है और ऐसा नहीं होना चाहिए। बस मुझे बिकिनी पहनने को लेकर थोड़ा अजीब महसूस होता है।'
दिव्यांका ने आगे कहा-'बिकिनी पहनने के लिए मुझे बहुत हिम्मत जुटानी पड़ेगी। जो लड़कियां बिकिनी पहनकर अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं, वो वाकई हिम्मतवाली होंगी।'


काम की बात करें तो दिव्यांका ने भोपाल में ऑल इंडिया रेडियो से शुरूआत की थी। इसके बाद 2004 में उन्होंने 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' में हिस्सा लिया और टॉप-8 में जगह बनाई। इसके बाद वह शो 'बनू मैं तेरी दुलहन' में नजर आई। इसके बाद एक्ट्रेस ने 'श्श्श कोई है', 'विरासत', 'कसम से', 'सात फेरे-सलोनी का सफर', 'छोटी बहू-सिंदूर बिन सुहागन' और 'ये है मोहब्बतें' जैसे शोज में काम किया।

Content Writer

Parminder Kaur