Khatron Ke Khiladi 11: बीच किनारे वरुण और आदित्य के कंधे पर बैठ सना मकबूल ने दिए पोज, दिव्यंका त्रिपाठी और राहुल वैद्य ने जमाई महफिल

5/16/2021 11:39:40 AM

मुंबई: दिव्यंका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, राहुल वैद्य, निक्की तंबोली समेत कई टीवी स्टार्स इन दिनों रोहित शेट्टी के रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग करने के लिए केपटाउन पहुंचे हैं। कुछ समय में ये सभी स्टार्स काफी अच्छे दोस्त बन गए हैं और एक साथ मिलकर केपटाउन में महफिल जमा रहे हैं। आए दिन इन स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। देखें तस्वीरें

एक तस्वीर में दिव्यंका, अर्जुन, राहुल, अनुष्का, आस्था गिल और सौरभ राज जैन बच्चों की तरह शो मचा रहे हैं। इस तस्वीर में निक्की तम्बोली, अर्जुन बिजलानी के साथ बैठी नजर आ रही हैं।

 

स्टंट परफॉर्म करने से पहले निक्की तम्बोली अर्जुन बिजलानी के साथ सेल्फी लेती दिखीं।

एक तस्वीर में विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद ने सना मकबूल को अपने कंधे पर बैठा रखा है। इन तस्वीरों को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि ये स्टार्स केपटाउन में खूब मजे कर रहे हैं।

बता दें कि अनुष्का सेन खतरों के खिलाड़ी 11 की सबसे छोटी कंटेस्टेंट है। कम उम्र होने के बाद भी अनुष्का सेन सभी कंटेस्टेंट्स को कड़ी टक्कर दे रही हैं।इन स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।   

 

 

Content Writer

Smita Sharma