Pictures: रेड सूट में खूब जचीं दिव्यांका त्रिपाठी, माथे पर टीका..रेड चूड़ा पहन पंजाबी मुटयार बनीं Mrs.Dahiya

12/1/2021 12:04:47 PM

मुंबई: टीवी की चहेती बहू 'इश्तिा' यानि एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी कांजीवरनम साड़ी से लेकर सूट और वेस्टर्न ड्रेस को दिव्यांका बखूबी से कैरी करती हैं। उनका हर लुक हमेशा की सुर्खियां बटोरता हैं। इसी बीच दिव्यांका की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दिव्यांका पंजाबी मुटयार बन लोगों के दिलों पर कहर ढा रही हैं। इन तस्वीरों में दिव्यांका रेड सलवार सूट में काफी जच रही हैं।

PunjabKesari

उनके इस सूट पर गोल्डन जरी से कढ़ाई की गई है। उन्होंने सिर पर दुपट्टा ओढ़ रखा है जिस पर लगा गोल्डन गोटा पट्टी उनके लुक को और दिलकश बना रहा है। माथे पर टीका, हाथों में रेड चूड़ियां, गोल्डन कड़े, माथे पर बिंदी लगाए दिव्यांका चांद का टुकड़ा लग रही हैं। 

PunjabKesari

इन तस्वीरों के साथ दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा- 'कुछ पक रहा है हैशटेग पंजाबी कुड़ी।' दिव्यांका की ये तस्वीरें देखकर फैंस सिर खुजाने को मजबूर हो गए हैं कि आखिर ये क्या हो रहा है। कई फैंस उनसे सवाल भी कर रहे हैं 'बताईए ये क्या हो रहा है.' इन तस्वीरों के देखकर कहा जा सकता है कि शायद ये उनके किसी नए प्रोजेक्ट की तस्वीरें हैं। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो दिव्यांका ने 'बनूं मैं तेरी दुल्हन'से टीवी में डेब्यू किया था। इसके बाद वह मिस्टर एंड मिसेज शर्मा इलाहाबाद वाले में नजर आई थीं।

PunjabKesari

यूं तो दिव्यांका ने कई शो किए लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता सीरियल 'ये है मोहब्बतें' से मिली थी। दिव्यांका आखिरी बात खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आईं थी। वह इस सीजन की फर्स्ट रनरअप रही थीं। 

PunjabKesari

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News