फेरीवालों की पिटाई करने पर पुलिस पर दिव्यंका-हिना खान ने उठाए सवाल, कहा ''ऐसा नहीं होना...''

3/26/2020 5:45:57 PM

मुंबई: मंगलवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 21 दिन का लॉकडाउन जारी कर दिया था। उन्होंने देशवासियों से अपील की थी वे इसका अच्छे से पालन करें। हालांकि इसके बाद राशन की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिली। कई राज्यों में हालात इतने गंभीर है कि वहां लॉकडाउन नहीं बल्कि कर्फ्यू लगा दिया गया है।

PunjabKesari

इस लाॅकडाउन के दौरान केद्रीय सरकार ने जनता को यह भी विश्वास दिलाया है कि घबराने की जरुरत नहीं है रोजमर्रा की चीजें जैसे राशन, दूध, मेडिकल स्टोर, बैंक्स, मीडिया ऑफिस और पेट्रोल पंप समेत कई चीजें इस बीच खुली रहेंगी। हाल ही में वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस फेरीवालों की पिटाई करते हुए दिख रहे हैं।

PunjabKesari

 

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को जहां कई लोगों द्वारा लाइक किया जा रहा है। वहीं टीवी की बहूओं यानि  हिना खान और दिव्यंका त्रिपाठी दहिया पुलिस के इस बर्ताव पर नाराजगी जताई है। 

 

 

दिव्यांका त्रिपाठी ने वीडियो को कोट करते हुए कैप्शन में लिखा है-'क्या सब्जियों की उपलब्धता जरुरी सेवा के अंदर नहीं है? या केवल महंगे फूड मार्ट्स को ऑपरेट करने की अनुमति है? मुझे विश्वास है कि हर कार्रवाई के पीछे एक कारण है। लेकिन वास्तव में, यहां तक ​​कि मुझे आश्चर्य है कि ऐसी बर्बरता क्यों? किसी को समझाने का इससे अच्छा रास्ता और नहीं हो सकता?'

 

 

वहीं हिना ने भी वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है-'हे भगवान.. मुंबई पुलिस कृपया इसे एक बार देखें। ऐसा नहीं होना चाहिए।' बता दें कि कोरोनोवायरस महामारी ने दुनिया को पीछे छोड़ दिया है। धीरे-धीरे यह वायरस दुनिया के सभी हिस्सों में फैल चूका है। चीन, इटली, स्पेन, जर्मनी, ब्राजील के बाद कुछ ऐसे राष्ट्र हैं जो प्रभावित हैं।भारत में भी इसका प्रभाव बढ़ता जा रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News