अवॉर्ड्स फंक्शन में दिव्यांका त्रिपाठी का दिखा बेहद ही Gorgeous लुक

7/21/2017 12:59:00 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रैस दिव्यांका त्रिपाठी को हाल ही में इंटरटेनमेंट के फील्ड में 'मोस्ट एडमायर लीडर' का खिताब मिला है। दिव्यांका को यह खिताब हेराल्ड ग्लोबल की तरफ से दिया गया है।

इस अवॉर्ड्स फंक्शन में दिव्यांका के लुक की बात करें तो वह ब्लैक कलर के गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। इस दोरान उन्होंने ब्लैक करल का गाउन पहन रखा था जिसमें वह बेहद हॉट लग रही थी। मोस्ट एडमायर लीडर का खिताब जीतने के बाद दिव्यांका ने अपनी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है, ”जब आपको इंटरटेनमेंट के फील्ड में ‘मोस्ट एडमायर लीडर’ के खिताब के साथ नवाजा जाता है।”

दिव्यांका के साथ नच बलिए 8 के जज रह चुके टेरेंस लुईस को भी इसी खिताब के साथ नवाजा गया है। दिव्यांका ने टेरेंस के साथ भी इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है।