शानदार सरप्राइजः दिव्यांका त्रिपाठी ने पति विवेक दहिया के बर्थडे को यूं बनाया खास, दुबई के खूबसूरत नजारों के बीच लिया डिनर डेट का मजा

11/8/2021 12:59:43 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के लिए 8 नवंबर का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज उनके पति विवेक दहिया का बर्थडे है। एक्ट्रेस अपने पति के बर्थडे को खास बनाने के लिए दुबई पहुंची हुई है। वहां पहुंचकर दिव्यांका पति संग डिनर डेट का मजा लेती नजर आईं। कपल की एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


दुबई पहुंचकर दिव्यांका विवेक संग खूब एन्जॉय कर रही हैं। पति के बर्थडे पर एक्ट्रेस ने उनके लिए एक सरप्राइज प्लान किया।

 

दिव्यांका विवेक को डिनर डेट पर लेकर पहुंची, जहां पर कपल ने खूब धमाल मचाया। इस दौरान की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। 

 

डिनर डेट के दौरान दिव्यांका अपने पति पर खूब प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। दोनों दुबई के खूबसूरत नजारों के बीच एक टेबल पर डिनर करते काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। उनके पीछे का नजारा भी देखने ही लायक है।

 

लुक की बात करें तो इस दौरान दिव्यांका ग्रीन टॉप में स्टनिंग नजर आ रही हैं। वहीं विवेक रेड शर्ट में परफेक्ट लग रहे हैं। फैंस कपल की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें बर्थडे विश भी कर रहे हैं। 


बता दें दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया 37 साल के हो चुके हैं। 

Content Writer

suman prajapati