मालदीव में पति विवेक के साथ ऐसे एंजॉय कर रही है दिव्यांका, देखें वीडियो

7/8/2018 12:57:59 PM

मुंबई:टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपने पति विवेक दहिया के साथ मालदीव में अपनी दूसरी सालगिरा मना रही हैं। दोनों 8 जुलाई 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों मालदीव में बहुत एंजॉय कर रहे हैं। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो दिव्यंका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फैेंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

 

PunjabKesari

 

हाल ही में एक इंटरव्यू में शादी के बाद हुए बदलाव के सवाल पर विवेक ने कहा था- 'मैं अभी भी वैसा ही लड़का हूं, लेकिन अब मैं और स्वतंत्र हो गया हूं। विवेक ने यह भी कहा कि दिव्यांका बहुत सपोर्टिंग पार्टनर हैं और उन्हें पाकर वो बहुत खुश हैं। वह मेरा बहुत सपोर्ट करती हैं।

 

 

मैं जैसा हूं मुझे वैसे ही रहने देती हैं। मैं अपनी जिंदगी और परिवार के प्रति और जिम्मेदार हो गया हूं। दिव्यांका मुझे बहुत प्रोत्साहित करती हैं। उन्हें अपनी जिंदगी में पाकर मैं खुद को खुशकिस्मत समझता हूं। यह दो साल बहुत अच्छा रहा है। मैं आशा करता हूं आगे के 60 साल भी ऐसे ही हो। बस जिंदगी हंसते-खेलते निकल जाए।' 

 

 

 

बता दें कि काम में बिजी होने बावजूद भी दोनों एक- दूसरे को समय देते रहते हैं। दिव्यांका इन दिनों सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में इश्तिा का किरदार निभा रही हैं। वहीं विवेक सीरियल 'कयामत की रात' में मुख्य किरदार में हैं। 

 

PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News