दिव्यांका के बर्थडे पर पति विवेक और को-एक्टर ने किया ऐसे खास विश, देखें तस्वीरें

12/14/2016 12:15:07 PM

मुंबई: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रैस दिव्यांका त्रिपाठी आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 14 दिसंबर, 1984 को भोपाल में हुआ था। सभी को-एक्टर और प्रोड्यूयर एकता कपूर ने एक फोटो को टैग करके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस जन्मदिन पर उनकी खुशी का कारण है पति विवेक दहिया। दिव्यांका को पता है कि विवेक उनके इस खास दिन के लिए तैयारियां करने में लगे हुए है। एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया कि उन्हें अपना जन्मदिन हमेशा अपने परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करना अच्छा लगता है, लेकिन इस बार उन्होंने पूरी जिम्मेदारी अपने पति विवेक दहिया को दे दिया है। दिव्यांका कहती हैं कि उन्हें केक बहुत पसंद है, खासतौर से प्लम केक। उनके जन्मदिन के बाद ही जल्द ही क्रिसमस भी आ जाता है, उस वक्त भी वो जमकर केक खाती हैं। उन्हें अपने पति विवेक की तरफ से सरप्राइज पार्टी मिलेगी, इसकी उन्हें पूरी उम्मीद है, लेकिन वह उनका कोई भी सीक्रेट भंग नहीं करना चाहती हैं। इसलिए वह इस बारे में कोई दखल नहीं दे रही हैं। विवेक से उनका सीक्रेट प्लान पूछे जाने पर उन्होंने कोई भी हिंट देने से मना कर दिया। इतना तो तय है कि अपनी पत्नी का पहला जन्मदिन वो काफी धूमधाम से मनाना चाहते है।