दिव्यांका त्रिपाठी ने खरीदी मर्सिडीज कार, पहली राइड में पति संग पहुंचीं मन्दिर

10/17/2018 5:34:33 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में एक नई मर्सिडीज कार खरीदी है। इसकी जानकारी उनके पति विवेक ने इस्टा पर तस्वीर शेयर कर दी है। तस्वीर में वे अपने पति विवेक दहिया के संग कार की पूजा करते नजर आ रही हैं।

 

 

कार की पहली ट्रिप पर दिव्यांका पति विवेक के संग मंदिर गईं। मंदिर में इस जोड़े ने भगवान का आशीर्वाद लिया। वहीं दूसरी तस्वीर में वह दोनों कार में बैठे दिख रहे है। 

 

 

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका और उनके पति विवेक हाल ही में मालदीव से शादी की दूसरी सालगिरह का जश्न मना कर लौटे। दिव्यांका और विवेक अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं।

 

 

हाल ही में विवेक दहिया ने फोटोशूट की तस्वीर शेयर की। विवेक ने जैसे ही ये फोटो शेयर की उनकी फीमेल फैंस के कमेंट की बाढ़ आ गई थी।


 

Konika