ये है दिव्यंका त्रिपाठी के बचपन का घर, बैडरूम से लेकर जिम तक की देखें अंदर की तस्वीरें

12/14/2017 4:31:00 PM

भोपाल : सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में इशि मां के नाम से फेम दिव्यंका त्रिपाठी आज 33 साल की हो गई हैं। 14 दिसंबर 1984 को उनका जन्म भोपाल, मध्य प्रदेश में हुआ था। भोपाल में दिव्यंका के पिता का घर है, जहां उनका बचपन बीता और जहां से उनकी शादी की रस्में भी की गईं। इस दौरान पूरे घर को आदिवासी थीम पर सजाया गया था। आज भी मां नीलम ने घर की सजावट को वैसा ही रखा हुआ है।


दिव्यंका के पिता नरेंद्र त्रिपाठी रिटायर्ड डी.एस.पी हैं, जो अब भोपाल में ही मेडिकल स्टोर चलाते हैं। वहीं, मां नीलम हाउस वाइफ हैं। दिव्यंका ने जुलाई 2016 में ‘ये है मोहब्बतें’ में को-एक्टर रहे विवेक दहिया से शादी की।


 दिव्यंका के परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई और एक बहन भी हैं। दिव्यंका के करियर की शुरुआत 2004 से जीटीवी के 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार' से हुई। 

 इस टैलेंट शो में हिस्सा लेने के लिए वे भोपाल से दिल्ली पहुंची थी। वहां हिस्सा लेने आईं मॉडल्स को देख दिव्यंका घबरा गईं। 

बावजूद इसके उन्होंने शो में हिस्सा लिया और ब्यूटीफुल स्किन का अवॉर्ड जीता। इसके बाद उन्होंने मिस भोपाल का खिताब भी अपने नाम किया।