दिव्यांका त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, कोविड 19 के वजह से एक्ट्रेस की चाची का निधन

4/17/2021 9:53:53 AM

मुंबई:  कोरोना की दूसरी लहर ने सबसे ज्यादा कहर मचाया हुआ है। लगातार कोरोना पॉजिटिव लोगों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बी-टाउन इंडस्ट्री के भी कई स्टार्स कोरोना की चपेट में आए हैं। इतना ही नहीं कई स्टार्स ने कोरोना की वजह से अपनों को खो दिया है।

हाल ही में एक्ट्रेस  दिव्यांका त्रिपाठी के घर दुखद खबर सामने आ रही है। दिव्यांका त्रिपाठी की चाची राखी त्रिपाठी का कोरोना से निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस की मां ने दी।

दिव्यांका त्रिपाठी की मां ने फेसबुक पोस्ट में  राखी त्रिपाठी की तस्वीर शेयर कर लिखा-'मेरी देवरानी राखी त्रिपाठी का स्वर्गवास हो गया। सभी से अनुरोध है कि घर में रहें और सुरक्षित रहें।' अभी इस दुर्भाग्यपूर्ण खबर पर दिव्यांका की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है। 

बता दें कि कोरोना की वजह से हाल ही में  धार्मिक गीतों के लिए फेमस और खई फिल्मी गाने भी लिखने वाले पंडित किरण मिश्र का भी निधन हो गया है।पिछले कुछ दिनों से वो मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने करीब  15 दिन पहले ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी।
 

Content Writer

Smita Sharma