पति विवेक संग संदीप सिकंद की दीवाली पार्टी में पहुंची दिव्यांका, शरारा लुक में खूबसूरत दिखीं मिसेज दहिया

11/3/2021 9:06:46 AM

मुंबई: 4 नवंबर को पूरे देश में दीवाली का त्योहार धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाएगा। दीवाली के नजदीक आते ही हर कोई अपने दोस्तों, परिवार के साथ  खूब मस्ती करने की तैयारी कर रहा है। आम जनता की तरह ही बी-टाउन स्टार्स भी सेलिब्रेशन के मूडमें हैं। मंगलवार शाम बी-टाउन स्टार्स निर्देशक और एक्टर संदीप सिकंद की दीवाली पार्टी में पहुंचे। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भी पति और एक्टर विवेक दहिया के साथ सेलिब्रेशन में पहुंची।

PunjabKesari

इस दौरान दिव्यांका और विवेक ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखे। दिव्यांका इस दौरान ब्लू चोली स्टाइल कुर्ती के साथ शरारा में बला की खूबसूरत दिखीं।

PunjabKesari

मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स दिव्यांका के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं विवेक ब्लैक कुर्ता ब्लू पैंट स्टाइल पजामे में हैंडसम दिखे। दोनों ने कैमरे के सामने स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। मिस्टर एंड मिसजे दहिया की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

PunjabKesari

दिव्यांका ने हाल ही में देश में चल रहे 'नो बिंदी नो बिजनेस' कैंपेन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है साथ ही इसे सपोर्ट करने वाली महिला राइटर से ट्विटर पर भिड़ गई हैं। यही नहीं ये सब होने के बाद दिव्यांका ने कई इंस्टाग्राम पर अपनी बिना बिंदी वाली कई तस्वीरें शेयर की।

PunjabKesari

दरअसल, एक महिला राइटर ने ट्वीट करके लिखा- ये मैं अपने लिए कर रही हूं। दीपावली के मौके पर मैं किसी भी उस ब्रैंड से कोई भी प्रोडक्ट नहीं खरीदूंगी जिसमें मॉडल्स को बिना बिंदी के दिखाया जाएगा।

PunjabKesari

तो बस महिला राइटर का इस तरह का कमेंट देख दिव्यांका  बुरी तरह भड़की। एक्ट्रेस ने राइटर को जवाब देते हुए लिखा 'नो बिंदी नो बिजनेस?' यह एक महिला की पसंद होनी चाहिए कि वह क्या पहनना चाहती है! हिंदू धर्म में पसंद का सम्मान किया जाता है। दिव्यांका का ये ट्वीट अब तेजी से वायरल हो रहा है। 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News