मकाउ में पति विवेक के साथ रोमांटिक हुई दिव्यांका त्रिपाठी, ब्लैक ड्रेस में दिखीं स्टनिंग

6/26/2019 3:23:12 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपने पति विवेक दाहिया के साथ मकाउ में हॉलीडे एंजॉय कर रही है। इस खास पल की तस्वीरें दिव्यांका ने अपने इंस्टा पर शेयर की है। तस्वीरों में दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। मकाउ की खूबसूरत लोकेशन पर दिव्यांका विवेक के साथ लजीज खाने का लुफ्त उठाती नजर आईं।

 

 

विवेक ने मकाउ में अपनी पत्नी को गले लगा कर अपने प्यार का इजहार करने का मौका हाथ से नहीं जाने दिया। लजीज खान के साथ साथ इस कपल ने मकाउ की वाइन का भी लुफ्त उठाया।

 

 

मकाउ में दिव्यांका विवेक के साथ कैमरे के सामने जमकर पोज देती नजर आई। तस्वीरों में दिव्यांका काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रही है। शॉर्ट ड्रेस में दिव्यांका का अंदाज देखने लायक है। 

 

 

बता दें कि 8 जुलाई को दिव्यांका और विवेक की वेडिंग ऐनिवर्सरी है। इसके लिए दोनों ने काम से लंबा ब्रेक लिया है और छुट्टियां मनाने गए हैं।

 

दोनों वहां से अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। 

 

 

Konika