मालदीव में दिव्यांका और विवेक ने सेलिब्रेट की शादी की 6वीं सालगिरह, समंदर किनारे रेत पर रोमांटिक हुआ कपल

7/9/2022 5:14:16 PM

मुंबई. एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 8 जुलाई को अपनी शादी की 6वीं सालगिरह सेलिब्रेट की। इस खास दिन को कपल ने मालदीव में सेलिब्रेट किया। दिव्यांका ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं, जो फैंस द्वारा खूब देखी जा रही हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में दिव्यांका ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और पोनी से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद गॉर्जियस लग रही है। वहीं विवेक ब्लैक शर्ट और क्रीम पैंट में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों समंदर किनारे रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए दिव्यांका ने लिखा- '6 साल पहले प्यार करने का मौका देने के लिए, हमारे भाग्य में विश्वास रखने के लिए, प्यार में डूबने के लिए मैं केवल हमें धन्यवाद दे सकती हूं। हैप्पी एनिवर्सरी विव' फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की मुलाकात शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी और पहली नजर में ही एक्ट्रेस विवेक को दिल दे बैठी थीं। इसके बाद दोनों ने 8 जुलाई 2016 को शादी की थी। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News