अब रोमांटिक हनीमून पर जाएंगी दिव्यंका त्रिपाठी

11/25/2016 12:51:19 PM

मुंबई: टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें' में लीड रोल कर रही दिव्यंका त्रिपाठी अपने पति विवेक दाहिया के साथ हनीमून पर जाने की प्लानिंग कर रही हैं। खबरों के अनुसार ने दावा किया है कि जल्दी ही वह हनीमून के लिए एक रोमांटिक वेकेशन पर जाएंगे। बता दें दिव्यंका की शादी करीब चार महीने पहले टीवी एक्टर विवेक दाहिया से हुई थी। दिव्यंका और विवेक रोमांटिक हनीमून के लिए यूरोप जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। दिव्यंका से जब इस बारे में पूछा गया तो इस पर उन्होंने कहा 'नॉट कन्फर्म'।