केपटाउन में दोस्तों संग खूब मस्ती कर रही दिव्यांका त्रिपाठी, तस्वीरें शेयर कर बोली- ''अरे यारों दोस्‍ती बड़ी ही हसीन है''

5/23/2021 3:34:09 PM

मुंबई. एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों केपटाउन में शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग कर रही है। एक्ट्रेस साथी खिलाड़ियों संग मिलकर खूब मस्ती भी कर रही है।

हाल ही में एक्ट्रेस ने दोस्तों के साथ केपटाउन से कुछ मस्ती भरी तस्वीरें शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही हैं।


तस्वीरों में दिव्यांका अर्जुन बिजलानी, सौरभ जैन, आस्‍था गिल, अनुष्‍का सेन और राहुल वैद्य के साथ नजर आ रहे हैं। सभी मिलकर खूब मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। दिव्यांका सभी के साथ अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही है।

सभी कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए दिव्यांका ने लिखा- 'अरे यारों दोस्‍ती...बड़ी ही हसीन है।' फैंस को सभी खिलाड़ियों का मस्ती भरा अंदाज खूब पसंद आ रहा है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।


बता दें दिव्यांका केपटाउन में दोस्तों संग काफी मस्ती कर रही है लेकिन एक्ट्रेस पति विवेक दहिया को भी खूब मिस कर रही है। एक्ट्रेस ने अपने पिछले पोस्ट के जरिए ये जाहिर किया था। 

Content Writer

Parminder Kaur