केपटाउन में दोस्तों संग खूब मस्ती कर रही दिव्यांका त्रिपाठी, तस्वीरें शेयर कर बोली- ''अरे यारों दोस्ती बड़ी ही हसीन है''
5/23/2021 3:34:09 PM

मुंबई. एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों केपटाउन में शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' की शूटिंग कर रही है। एक्ट्रेस साथी खिलाड़ियों संग मिलकर खूब मस्ती भी कर रही है।
हाल ही में एक्ट्रेस ने दोस्तों के साथ केपटाउन से कुछ मस्ती भरी तस्वीरें शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही हैं।
तस्वीरों में दिव्यांका अर्जुन बिजलानी, सौरभ जैन, आस्था गिल, अनुष्का सेन और राहुल वैद्य के साथ नजर आ रहे हैं। सभी मिलकर खूब मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। दिव्यांका सभी के साथ अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही है।
सभी कैजुअल लुक में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए दिव्यांका ने लिखा- 'अरे यारों दोस्ती...बड़ी ही हसीन है।' फैंस को सभी खिलाड़ियों का मस्ती भरा अंदाज खूब पसंद आ रहा है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।
बता दें दिव्यांका केपटाउन में दोस्तों संग काफी मस्ती कर रही है लेकिन एक्ट्रेस पति विवेक दहिया को भी खूब मिस कर रही है। एक्ट्रेस ने अपने पिछले पोस्ट के जरिए ये जाहिर किया था।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
झूठी शान की खातिर दी जा रही बेटियों की कुर्बानी, कैथल में बीते 7 दिनों में ऑनर किलिंग का दूसरा मामला

Recommended News

निक्की हेली ने साधा बाइडेन पर निशाना, कहा- राष्ट्रपति ने अमेरिका को बना दिया चीन पर बहुत अधिक निर्भर

Vaman Dwadashi: अपनी झोली खुशियों से भरने के लिए आज करें ये उपाय

Shri Bhuvaneshwari Jayanti: सुखी एवं लंबी उम्र के लिए करें इन मंत्रों का जाप

Anant Chaturdashi: इस मुहूर्त में करें गणपति विसर्जन, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर