बर्थडे सेलिब्रेट करने दुबई पहुंची दिव्यांका त्रिपाठी, पति विवेक दहिया के साथ मस्ती करते हुए शेयर की तस्वीरें

12/13/2021 1:48:05 PM

मुंबई. एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों पति विवेक दहिया के साथ दुबई में वेकेशन एंजॉय कर रही है। इसके साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है। एक्ट्रेस ने पति के साथ मस्ती करते हुए ढेर सारी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टा स्टोरी में शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में दिव्यांका ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही है। ओपन हेयर्स और शेड्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है। वहीं विवेक ब्लैक शर्ट और जींस में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों कार में बैठे मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। दिव्यांका वीडियो बना रही है। इसके बाद दोनों कार रेस स्टेडियम में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari
बता दें 14 दिसंबर को दिव्यांका का बर्थडे है। अपने बर्थडे को खास बनाने के लिए एक्ट्रेस दुबई गई है। काम की बात करें तो दिव्यांका को शो 'ये हैं मोहब्बतें' से खास पहचान मिली थी। हाल ही में एक्ट्रेस 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आई थी,

PunjabKesari

जिसमें उनको जबरदस्त स्टंट करते हुए देखा गया था। अब एक्ट्रेस बहुत जल्द शो बाबुल दा वेबड़ा में नजर आने वाली है। दिव्यांका ने शो के लुक में तस्वीरें में शेयर की थी, जिसमें एक्ट्रेस ने पंजाबी सूट पहना हुआ था। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News