शिमरी गाउन रैंप पर उतरीं दिव्या खोसला, फैंस ने की बार्बी डॉल से तुलना

2/16/2020 3:28:55 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस दिव्या खोसला हमेशा अपनी प्रिंसेस जैसी ब्यूटी से कई बड़ी एक्ट्रेसेस को मात देती हैं। खूबसूरती के साथ-साथ एक्ट्रेस अपनी फैशन सेंस का भी खूब ख्याल रखती हैं। रेड कार्पेट हो या कोई भी इवेंट एक्ट्रेस हमेशा अपने लुक को टॉप में रखती हैं। उनसे इसी अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर उनके फैंस की संख्या हजारों से कहीं ज्यादा है। 


इन दिनों चल रहे लैक्मे फैशन वीक इवेंट में दिव्या खोसला रैंप वॉक पर उतरीं। इस दौरान उनका बेहद गॉर्जियस लुक सामने आया।

लुक देख फैंस के लिए नजरें हटाना मुश्किल है। इवेंट के लिए दिव्या ने सिल्वर कलर के शिमरी गाउन का चुनाव किया। गाउन के डीप नेक में से एक्ट्रेस के क्लीवेज साफ नजर आ रहे हैं, जो उनकी हॉटनेस को और बढ़ा रहे हैं।


इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने सिल्वर ग्रीन नेकलेस और इयररिंग्स मैच किए हुए हैं। मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक और ओपन हेयर्स एक्ट्रेस के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

लुक को कैरी करते हुए हसीना रैंप पर अपना जलवा बिखेर रही हैं। एक्ट्रेस का ये लुक देख फैंस उनकी तरफ इम्प्रेस हो रहे हैं और उनकी तुलना बार्बी डॉल से कर रहे हैं। 


 

Edited By

suman prajapati