फ्रिल गाउन में बड़े खानदान की बहू ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, दिव्या खोसला की दिलकश अदाओं पर मर मिटे फैंस

9/4/2022 2:53:40 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार इंडस्ट्री की बेहद ही खूबसूरत और फिट हसीनाओं में से एक हैं। 34 साल की दिव्या अपने हर लुक से दूसरी हसीनाओं पर भारी जो पड़ती है। 11 साल के एक बच्चे की मां होने के बाद भी उन्होंने खुद को जिस तरह फिट रखा है वह काबिले तारीफ है। हाल ही में दिव्या ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों में वह हर बार की तरह बेहद हसीन नजर आ  हैं। लुक की बात करें तो रोजवुड कलर के गाउन पेयर किया था। यह एक तरह का फिगर-हगिंग आउटफिट था जिसे पूरी तरह ट्यूल फैब्रिक से बनाया गया था।

ड्रेस में टीजिंग इफेक्ट क्रिएट करने के लिए इसके फ्रंट में स्लिट दी गई थी जो नी-हाई थी। दिव्या लुक में बोल्डनेस का तड़का तो लगा ही रही थीं बल्कि इसमें उन्हें अपनी स्मूथ लेग्स भी फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता था।

 उन्होंने अपनी ग्लोइंग स्किन को फ्लॉन्ट करने के लिए फ्लॉलेस मेकअप किया था, जिसके साथ उन्होंने अपनी आईज को रिफाइंड लुक दिया था। पनी आईलिड पर पिंक शैडो लगाया था जिसके साथ ब्लैक लाइनर देखा जा सकता था।

हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने साइड पार्टेड करते हुए वेवी लुक में स्टाइल किया था। इसके साथ ही दिव्या ने सिल्वर स्टड्स हील्स पेयर की थीं  जोकि पूरे लुक की रॉयल्टी बढ़ाती दिखीं। फैंस दिव्या के इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।


दिव्या खोसला कुमार साल 2000 में 'अइयो रामा हाथ से ये दिल खो गया' म्यूजिक वीडियो में मजर आई थीं। उन्होंने  साल 2004 में अक्षय कुमार, बॉबी देओल और अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। दिव्या खोसला ने साल 2005 में टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार से शादी रचाई। 

Content Writer

Smita Sharma