व्हाइट कुर्ते और फ्लोरल पैंट में स्टाइलिश दिखीं दिव्या खोसला, मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने यूं दिए पोज

11/2/2021 5:36:35 PM

मुंबई. एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों में दिव्या व्हाइट कुर्ते और फ्लोरल पैंट में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने स्लीपर पहने हुए हैं। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश लग रही है। एक्ट्रेस ने हाथ में पर्स भी कैरी किया हुआ है। दिव्या की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।


काम की बात करें तो दिव्या बहुत जल्द फिल्म सत्यमेव जयते 2 में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस जॉन अब्राहम के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। 

Content Writer

Parminder Kaur