मल्टीकलर लहंगा...चोकर नेकलेस...बालों में गजरा सजा रैंप पर उतरी स्वर्गीय गुलशन कुमार की बहू दिव्या ने लूटी महफिल

3/28/2022 11:34:08 AM

मुंबई: फेमस सिंगर स्वर्गीय गुलशन कुमार की बहू और निर्देशक दिव्या कुमार खोसला इंडस्ट्री में अपने फैशन स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में दिव्या की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो इस समय चर्चा का विषय हैं। दिव्या की ये तस्वीरें FDCI X लैक्मे फैशन वीक 2022 की हैं जो दिल्ली में हुआ।

दिल्ली में आयोजित इस फैशन वीक का कल आखिरी दिन था।  दिव्या खोसला ने लैक्मे फैशन वीक के आखिरी दिन रैंप वॉक की। दिव्या ने हमेशा की तरह इस बार फिर इंडियन लुक से फैंस का दिल जीत ले गई।  दिव्या डिजाइनर सेजल कामदार की शो स्टाॅपर बनीं।

लुक की बात करें तो दिव्या मल्टीकलर के लहंगे में बला की खूबसूरत दिखीं। उन्होंने इस लहंगे के साथ डीपनेक चोली कैरी की थी। दिव्या ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, चोकर नेकलेस, स्टोन ईयरिग्स के कंप्लीट किया था।

हेयरस्टाइल की बात करें तो दिव्या ने बालों का बन बनाकर उसपर गजरा लगाया था जो उनकी खूबसूरती को चार-चांद लगा रहा था। दिव्या ने कातिलाना अंदाज में रैंप पर वाॅक किया। फैंस दिव्या की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि दिव्या ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2004 में आई फिल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' से की थी। इस फिल्म में दिव्या अक्षय कुमार के ऑपोजिट उनकी पत्नी श्वेता के किरदार में थीं हालांकि ये फिल्म उतनी ज्यादा कामयाब नहीं रही। पर्सनल लाइफ की बात करें तो दिव्या ने साल 13 फरवरी, 2005 में वैष्णो देवी मंदिर में भूषण कुमार के साथ शादी रचाई थी। 2011 में जोड़ी के बेटे रुहान का जन्म हुआ।

Content Writer

Smita Sharma