रेप केस: ''उसके पिता का कुछ महीने पहले निधन हुआ, मां जानलेवा बीमारी से पीड़ित'' दिव्या खोसला ने की पर्ल की जमानत की मांग
6/9/2021 2:02:29 PM

मुंबई: टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को रेप व छेड़छाड़ के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पर्ल वी पुरी पर लगे आरोपों को कई टीवी सेलेब्स झूठा बता रहे हैं। वे लगातार एक्टर का सपोर्ट कर रहे हैं। पर्ल वी पुरी के समर्थन में एकता कपूर, क्रिस्टर डिसूजा, निया शर्मा, करिश्मा तन्ना, अनीता हसनंदानी ने पोस्ट किया था। दिव्या खोसला कुमार ने ना सिर्फ पर्ल वी पुरी का समर्थन किया बल्कि यह दावा भी किया है कि पर्ल पर झूठा आरोप लगाया जा रहा था। उन्होंने पर्ल वी पुरी की जमानत की मांग की।
दिव्या ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर लिखा- 'पर्ल के मामले में कुछ लोग खुद जज बनने की कोशिश कर रहे हैं, ठीक है मैं आप सभी को थोड़ा और अपडेट कर दूं पर्ल के पिता का कुछ महीने पहले निधन हो गया, उनकी मां है एक जानलेवा बीमारी से पीड़ित हैं। पर्ल पर पांच साल की बच्ची के बलात्कार के आरोप लगाए गए हैं, जिसके लिए पोस्को अधिनियम के तहत कोई जमानत नहीं है। अब उसके लिए कौन केस लड़ेगा?'
दिव्या ने आगे लिखा-'उसके लिए वकील कौन रखेगा और सभी पेचीदगियों को देखें? इसके अलावा दिव्या ने लिखा कि पर्ल को जमानत दी जानी चाहिए ताकि वह अपना केस लड़ सकें और अपनी बेगुनाही साबित कर सकें। वह अपना मामला लड़ने और अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए तैयार है लेकिन कम से कम उसे जमानत पर छोड़ दें। वह कहीं भाग तो नहीं रहा है, बस अपना बचाव करने का बुनियादी मानव अधिकार क्यों छीन रहे हैं?'
इससे पहले भी एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में काफी लंबा चौड़ा पोस्ट किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर दिव्या खोसला कुमार को लोगों ने खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया। दरअसल, पर्ल को सपोर्ट करते हुए दिव्या ने पीड़िता की पहचान उजागर कर दी थी। बता दें, दिव्या खोसला कुमार और पर्ल वी पुरी ने म्यूजिक एलबम में साथ काम किया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
राघव चड्ढा के रिश्ते को AAP Party ने भी दे दी क्लीन चिट ! लोग बोले- बधाई हो परिणीति बनने वाली है MLA

Recommended News

अमेरिका, रूस ने ‘न्यू स्टार्ट’ संधि के तहत दी जाने वाली परमाणु हथियार जानकारी साझा करना किया बंद

राजनयिक मिशन एवं राजनयिकों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं: अमेरिका

Chaitra Navratri Ashtami & Maha Navami muhurat: ये है अष्टमी और नवमी पर कंजक पूजा का शुभ मुहूर्त

Maha Ashtami Puja: कंजक पूजा के बाद करें ये आरती, मां महागौरी होंगी प्रसन्न