दिव्या खोसला ने फैमिली संग सेलिब्रेट की होली, छत पर 'आज ब्लू है पानी-पानी' गाने पर जमकर की मस्ती

3/29/2021 5:57:16 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. आज होली के त्योहार पर बॉलीवुड स्टार्स रंगों में रंगे नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें-वीडियोज शेयर कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने भी फैमिली संग होली मस्ती का एक वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।


इस वीडियो में दिव्या खोसला अपने पति और बेटे संग रैपर हनी सिंह के गाने आज ब्लू है पानी-पानी पर छत पर मस्ती करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का बेटा अपने पिता और मां पर पानी से भरे बैलून फेंक रहा है और दिव्या साइड पर खड़ी मस्ती कर रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divyakhoslakumar (@divyakhoslakumar)

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शनन में लिखा- 'उत्सव हो या न हो, हर त्योहार तब तक विशेष होता है जब तक आपके पास आपके प्यारे हों. मेरी तरफ से सभी को होली की शुभकामनाएं, आप मेरे जीवन को रंग दें! सुरक्षित रहें, कलरफुल रहें।'

 

 

दिव्या खोसला का ये वीडियो खूब देखा जा रहा है और फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
 


 
  
 

Content Writer

suman prajapati