मरकर भी इस एक्टर को रातोंरात स्टार बना गईं थीं दिव्या भारती, बाद में हुए गायब

9/14/2017 4:28:54 PM

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एेसे कई स्टार्स आए जो अपनी पहली ही फिल्म से सुपरस्टार बन गए। उसके बाद उन स्टार्स के बारे में कुछ पता नहीं चला कि वो कहा गायब हो गए। हम आपको एक ऐसे ही स्टार के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने पहली ही फिल्म से लोगों के दिल में जगह बना ली थी। 

पृथ्वी के फिल्मी करियर की शुरुआत 

बॉलीवुड के एक्टर पृथ्वी का जन्म 1968 में हुआ। पृथ्वी ने 1992 में फिल्म 'दिल का क्या कसूर' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ दिव्या भारती लीड एक्ट्रैस थीं। इस फिल्म में पृथ्वी के काम को काफी सराहा गया था। इस फिल्म के बाद वो स्टार बन गए थे और घर-घर में पहचाने जाने लगे थे। पृथ्वी को आजतक सिर्फ ‌इसी एक फिल्म से याद किया जाता है। पृथ्वी फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल तक रहे। लेकिन पहली फिल्म के बाद उनकी एक भी मूवी हिट नहीं हुई।

इन 10 सालों में पृथ्वी ने 'मेरी आन', 'प्लेटफॉर्म', 'इक्के पे इक्का' और 'दरार' जैसी फिल्मों में नजर आए। फिल्में फ्लॉप हुईं तो पृथ्वी को सपोर्टिंग एक्टर के रोल मिलने लगे। कई साल तक उन्होंने सपोर्टिंग एक्टर रोल किया। साल 2003 में पृथ्वी फिल्‍म 'खंजर' से बतौर लीड एक्टर वापस आए लेकिन अफसोस उनकी ये फिल्म भी फ्लॉप हुई। पृथ्वी ने बॉलीवुड के अलावा टॉलीवुड फिल्म 'गोवथम एसएससी' में भी काम किया था। इसके अलवा वो फिल्म 'पेली' और 'देवुल्लु' में भी नजर आए। साल 2005 के बाद से पृथ्वी कहां हैं और क्या कर रहे हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Konika