दिव्या अग्रवाल ने हाथों में सजाईं बाॅयफ्रेंड वरुण ने नाम की मेहंदी, होने वाली ननंद की शादी में ''BB OTT'' विनर ने खूब मचाया धमाल
12/1/2021 12:19:03 PM

मुंबई: 'BB OTT' विनर और एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल लंबे समय से एक्टर वरुण सूद को डेट कर रही हैं। कपल को अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। फैंस जल्द ही इस कपल को शादी के बंधन में बंधा देखना चाहते हैं। वहीं शादियों के इस सीजन में दिव्या अग्रवाल ने भी बाॅयफ्रेंड वरुण ने नाम की मेहंदी अपने हाथों में सजा ली है जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
अगर आप सोच रहे हैं कि ये तस्वीरें वरुण दिव्या की शादी रस्मों की हैं तो हम आपको बता दें कि ये आप गलत ट्रैक पर जा रहे हैं। दरअसल, 1 दिसंबर को खतरों के खिलाड़ी 11 फेम वरुण सूद की बहन अक्षिता सूद अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड प्रणव स्याल के साथ गोवा में शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।
ऐसे ने वरुण की लेडीलव दिव्या अग्रवाल भी अपनी होने वाली ननंद की शादी में शामिल होने पहुंची हैं। जहां दिव्या ने वरुण के नाम की मेहंदी अपने हाथों में सजाईं।
मेहंदी सेरेमनी के लि दिव्या ऑफ-व्हाइट आउटफिट चुनी जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वह मेहंदी पर पूरे फोकस के साथ मस्ती भरे मूड में नजर आ रही हैं।
बिग बॉस ओटीटी विजेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फंक्शन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन झलकियों में जिस तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा वह उनकी मेहंदी की थी। दिव्या ने मेहंदी से अपने बॉयफ्रेंड वरुण का नाम हथेली पर सजाया था।
दिव्या और वरुण टैली टाउन के सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटी कपल्स में से एक हैं। उनकी लव स्टोरी 2018 में शुरू हुई थी। दोनों अपने रिश्ते को लेकर हमेशा खुले रहे हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूजे से प्यार का इजहार करते रहते हैं।