प्रियांक को छोड़ इस हैंडसम हंक के साथ हॉलीडे एंजॉय कर रही है दिव्या, बिकिनी में शेयर की तस्वीरें

5/9/2019 10:34:55 AM

मुंबई: रिएलिटी शो एस ऑप स्पेस की विनर दिव्या अग्रवाल इन दिनों मालदीव में बॉयफ्रेंड वरुण सूद के साथ हॉलीडे एंजॉय कर रही है। इस मस्ती भरे पल की तस्वीरें दिव्या ने अपने इंस्टा पर शेयर की है। तस्वीरों में दिव्या बेहद ही हॉट अंदाज में नजर आ रही है। बिकिनी में दिव्या ने पानी में आग लगा दी है।

 

 

वहीं एक तस्वीर में दिव्या वरुण के साथ पोज देती नजर आ रही है। दिव्या के अलावा वरुण ने भी अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह दिव्या के साथ मस्ती करते नजर आ रहे है। 

 

 


बता दें कि दिव्या और वरुण की पहली मुलाकात 'एस ऑफ स्पेस' में ही हुई थी। यही पर दोनों की नजदीकियां बढ़ी थी। एमटीवी के शो स्प्लिट्सविला में पहली बार टीवी पर दिखीं दिव्या अग्रवाल उससे पहले मॉडलिंग करती थीं। मॉडलिंग के साथ साथ दिव्या कई विज्ञापन में भी नजर आ चुकी हैं।

 

 

दिव्या कई ब्यूटी पेजंट शो जीत चुकी हैं। साल 2015 में मिस नवी मुंबई का खिताब जीता था।

 

 

उसके बाद साल 2016 में मिस टूरिजम इंटरनैशनल इंडिया का भी अवॉर्ड जीता था।

 

 

वहीं वरुण से पहले दिव्या प्रियांक शर्मा को डेट कर रही थी। लेकिन प्रियांक के बिग बॉस में जाने से इन दोनों का रिश्ता टूट गया। 

 

 

 

 

 

 

Konika