20 फरवरी को हम पति-पत्नी बन जाएंगे...मंगेतर संग कोजी तस्वीरें शेयर कर दिव्या अग्रवाल  ने रिवील की वेडिंग डेट, घर की छत पर सात फेरे लेगी हसीना

2/16/2024 4:05:11 PM

मुंबई: 'बिग बॉस ओटीटी 1' विनर दिव्या अग्रवाल अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज की शुरुआत करने जा रही हैं। दिव्या इस साल फरवरी के महीने में बॉयफ्रेंड अपूर्व की दुल्हनिया बनेंगी। वहीं अब दिव्या ने अपूर्व संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर वेडिंग डेट अनाउंस कर दी है। दिव्या 20 फरवरी को दुल्हनिया बनेंगी।

 

सामने आई तस्वीरों में दिव्या ब्लैक आउटफिट में दिख रही हैं। वहीं अपूर्व व्हाइट शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं। इन कोजी तस्वीरों को शेयर करते हुए दिव्या ने लिखा-हमारे लिए हर दिन वैलेंटाइन है और फरवरी का महीना हमारे लिए सबसे खास महीना होगा... 20 फरवरी 2024, हम हमेशा के लिए पति-पत्नी बन जाएंगे।

 

घर में लेंगी सात फेरे 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये कपल दिव्या के घर चेंबूर में शादी करेगा जिसके फंक्शन 18 फरवरी को शुरू होने वाले हैं। 19 को मेहंदी तो 20 की शाम को सात फेरे लेंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Divya AmarSanjay Agarwal (@divyaagarwal_official)

वहीं अपनी वेडिंग के बारे में बात करते एक्ट्रेस ने कहा कि वह घर पर शादी कर रही हैं और इस फैसले पर बहुत गर्व महसूस कर रही हैं। उनका कहना है कि जो सब कर रहे हैं वैसा ही नहीं करना चाहती हैं।दिव्या अग्रवाल ने कहा-'लोग 5 स्टार होटल बुक करते हैं, बैंकेट हॉल में स्वीमिंग पूल के किनारे सारी रस्में करते हैं। लेकिन मैं इन सबसे हटकर करना चाहती हूं। मैं ऐसा अनुभव चाहती थी।' इसके अलावा अपने वेडिंग लुक के बारे में भी बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि वह पीला, हरा या फिर पेस्टल कलर नहीं पहनेंगी। लाल और बैंगनी रंग के कपड़े कैरी करेंगी। सूरद डूबने के बाद फेरे होंगे।

अपूर्वा और दिव्या काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर प्यार बरसाते नजर आते हैं।

 

Content Writer

Smita Sharma