बाॅयफ्रेंड वरुण सूद की बाहों में लिपटी दिखीं दिव्या, सामने आईं रोमांटिक तस्वीरें

5/20/2019 12:43:42 PM

मुंबई: रियलिटी शो 'एस ऑफ स्पेस' की विनर दिव्या अग्रवाल इन दिनों अपने को-स्टार वरुण सूद को डेट कर रही हैं। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में दिव्या ने वरुण के साथ एक तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में दिव्या वरुणम की बाहों में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में दोनों सोए दिख रहे हैं। वरुण-दिव्या की रोमांटिक तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है। फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।

दिव्या कुछ समय पहले ही वरुण के साथ मालदीव में हॉलीडे एंजॉय कर लौटी हैं। हाॅलीडे की तस्वीरें दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं।  

बता दें कि दिव्या और वरुण की पहली मुलाकात 'एस ऑफ स्पेस' में ही हुई थी। यही पर दोनों की नजदीकियां बढ़ी थी। एमटीवी के शो स्प्लिट्सविला में आने से पहले दिव्या मॉडलिंग करती थीं।

मॉडलिंग के साथ साथ दिव्या कई विज्ञापन में भी नजर आ चुकी हैं। दिव्या कई ब्यूटी पेजंट शो जीत चुकी हैं। साल 2015 में मिस नवी मुंबई का खिताब जीता था। उसके बाद साल 2016 में मिस टूरिजम इंटरनैशनल इंडिया का भी अवॉर्ड जीता था।

Smita Sharma