वरुण सूद की बहन ने दिव्या अग्रवाल से मांगे ''खानदानी गहने'', लौटाने के बाद एक्ट्रेस बोलीं- ''ले लो, कभी पहना भी नहीं''

2/24/2023 1:20:17 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल ने पिछले साल वरुण सूद से ब्रेकअप के बाद अपने पुराने दोस्त अपूर्व पडगांवकर के साथ सगाई कर ली थी, जिसके बाद वह खूब सुर्खियों में आई थीं। वहीं, अब दिव्या के एक्स बॉयफ्रेंड वरुण की बहन ने एक्ट्रेस से अपने खानदानी गहने वापिस मांग लिए हैं, जिसके बाद उनके बीच बहसबाजी हो गई है।

 

 

 

दरअसल, कुछ दिन पहले वरुण सूद ने ट्विटर पर फैंस के साथ 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन किया था, जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने दिव्या  को धोखा दिया है। उन्होंने जवाब दिया, 'मैंने नहीं भाई।' आगे वरुण की बहन अक्षिता ने आरोप लगाया कि दिव्या ने उनके परिवार के गहने वापस नहीं किए। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना विवादित ट्वीट हटा दिया था, लेकिन उसे हटाने से पहले दिव्या की नजर उस पर पड़ चुकी थी।

 


दिव्या ने उन्हें कड़ा जवाब देते हुए लिखा था, 'मैं बोलने जा रही हूं ... बहुत जल्द' और जब किसी ने उन्हें 'अटेंशन सीकर' कहा, तो उन्होंने जवाब दिया, 'हां, वह मुझसे अटेंशन चाहती थी, इसलिए मैं नहीं गई...।' और वरुण की बहन के गहनों के दावों के बाद दिव्या ने ट्वीट किया, 'न सिर्फ इतना ही। यह सब ले लो !! यह वैसे भी लेन-देन के बारे में था ... लेकिन क्या कोई बात करना बंद कर सकता है क्योंकि वे पोर्टलों पर इससे ध्यान खींचते हैं।'

 


वहीं, गुरुवार (23 फरवरी) को दिव्या ने गहनों की एक तस्वीर ट्वीट की और लिखा, 'गहने' वापस दे रही हूं'।  इसके साथ उन्होंने फनी इमोजी भी बनाई। तो वहीं लोगों ने इस ज्वेलरी का मजाक बनाए जाने पर दिव्या पर गुस्सा भी निकाला। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, इसके साथ कुछ 'किस' चॉकलेट भी भेज रही हूं। 

 

एक यूजर के लिए दिव्या ने खुलासा किया, 'ना कभी पहना ना कभी मांगा। एक साल बाद याद आया।'  

 

बता दें कि दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद ने एक दूजे को चार साल तक डेट किया था और फिर मार्च, 2022 में दोनों ने आपसी सहमति से ब्रेकअप कर लिया। अलग होने के ठीक 9 महीने बाद दिव्या ने अपूर्व से सगाई कर ली और रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर फैंस को चौंका दिया था।


 

 

 

Content Writer

suman prajapati