वरुण सूद की बहन ने दिव्या अग्रवाल से मांगे ''खानदानी गहने'', लौटाने के बाद एक्ट्रेस बोलीं- ''ले लो, कभी पहना भी नहीं''
2/24/2023 1:20:17 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल ने पिछले साल वरुण सूद से ब्रेकअप के बाद अपने पुराने दोस्त अपूर्व पडगांवकर के साथ सगाई कर ली थी, जिसके बाद वह खूब सुर्खियों में आई थीं। वहीं, अब दिव्या के एक्स बॉयफ्रेंड वरुण की बहन ने एक्ट्रेस से अपने खानदानी गहने वापिस मांग लिए हैं, जिसके बाद उनके बीच बहसबाजी हो गई है।
दरअसल, कुछ दिन पहले वरुण सूद ने ट्विटर पर फैंस के साथ 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन किया था, जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने दिव्या को धोखा दिया है। उन्होंने जवाब दिया, 'मैंने नहीं भाई।' आगे वरुण की बहन अक्षिता ने आरोप लगाया कि दिव्या ने उनके परिवार के गहने वापस नहीं किए। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना विवादित ट्वीट हटा दिया था, लेकिन उसे हटाने से पहले दिव्या की नजर उस पर पड़ चुकी थी।
Maine toh 10-11 din pehle message kiya tha unke manager ko. Aaj pata nai kyu reaction aa raha hai. Khamoshi ka fayda toh nai uthana chahiye na.
— Akshita Sood (@AkshitaSood) February 22, 2023
दिव्या ने उन्हें कड़ा जवाब देते हुए लिखा था, 'मैं बोलने जा रही हूं ... बहुत जल्द' और जब किसी ने उन्हें 'अटेंशन सीकर' कहा, तो उन्होंने जवाब दिया, 'हां, वह मुझसे अटेंशन चाहती थी, इसलिए मैं नहीं गई...।' और वरुण की बहन के गहनों के दावों के बाद दिव्या ने ट्वीट किया, 'न सिर्फ इतना ही। यह सब ले लो !! यह वैसे भी लेन-देन के बारे में था ... लेकिन क्या कोई बात करना बंद कर सकता है क्योंकि वे पोर्टलों पर इससे ध्यान खींचते हैं।'
I’m going to speak … very soon ❤️
— Divya Agarwal (@Divyakitweet) February 22, 2023
वहीं, गुरुवार (23 फरवरी) को दिव्या ने गहनों की एक तस्वीर ट्वीट की और लिखा, 'गहने' वापस दे रही हूं'। इसके साथ उन्होंने फनी इमोजी भी बनाई। तो वहीं लोगों ने इस ज्वेलरी का मजाक बनाए जाने पर दिव्या पर गुस्सा भी निकाला। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, इसके साथ कुछ 'किस' चॉकलेट भी भेज रही हूं।
Omg not just that
— Divya Agarwal (@Divyakitweet) February 22, 2023
Take it all !! it was anyway about give and take.. but can someone stop talking as they get attention from it on news portals ! #popxo
एक यूजर के लिए दिव्या ने खुलासा किया, 'ना कभी पहना ना कभी मांगा। एक साल बाद याद आया।'
Giving back the “jewellery”😂 pic.twitter.com/rHPGJ3J2AJ
— Divya Agarwal (@Divyakitweet) February 23, 2023
बता दें कि दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद ने एक दूजे को चार साल तक डेट किया था और फिर मार्च, 2022 में दोनों ने आपसी सहमति से ब्रेकअप कर लिया। अलग होने के ठीक 9 महीने बाद दिव्या ने अपूर्व से सगाई कर ली और रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर फैंस को चौंका दिया था।
With some kisses 😘 pic.twitter.com/IStB6pJ19y
— Divya Agarwal (@Divyakitweet) February 23, 2023
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Odisha Train Accident: रोजी-रोटी के लिए घर से निकले थे बिहार के मजदूर, केरल पहुंचने से पहले मिली मौत

यूथ क्रिकेट के 'Brand Ambassador' कहे जाने वाले शुभमन गिल का शुरुआती जीवन, सुबह 4 बजे जाते थे एकेडमी

Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

Jyeshtha Purnima: जेष्ठ पूर्णिमा पर बन रहा अद्भुत योग, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

रविवार के दिन न करें ये काम, वरना आपका जीवन पड़ जाएगा संकट में

Lok Sabha Election: 2024 की तैयारियों में जुटी सपा, अखिलेश ने संभाला मोर्चा...BJP को हराने के लिए बनाई रणनीति