दिव्या अग्रवाल ने शेयर की नए लुक की तस्वीर, देख आ जाएगी कैटरीना की याद

2/27/2019 11:54:47 AM

मुंबई: टीवी रियालिटी शो स्पिलिट्सविला से पहचान बना चुकी दिव्या अग्रवाल इन दिनों अपने नए लुक को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दिव्या ने कुछ घंटों पहले ही अपना नया हेयरकट करवाया है, जिसके चलते उनका पूरा लुक ही बदल गया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

🥰one more!

A post shared by Divya Agarwal (@divyaagarwal_official) on Feb 25, 2019 at 4:49am PST

 

इसी के साथ उन्होंने अपने बालों को कलर भी करवाया है। इस नए लुक की तस्वीरें दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। दिव्या के इस लुक को देखने के बाद एक बार तो पुरानी कैटरीना की याद आ जाएगी। फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ वह कुछ तो यह ङी कह रहे हैं कि दिव्या को जल्द ही फिल्मों में भी हाथ आजमाना चाहिए।

प्रियांक-दिव्या का ब्रेकअप

बता दें कि दिव्या ने सलमान खान के शो 'बिग बॉस 11' में बतौर गेस्ट एंट्री की थी। इस दौरान दिव्या ने नेशनल टीवी पर ही प्रियांक के साथ अपने ब्रेकअप का ऐलान किया था।  प्रियांक से ब्रेकअप के बाद दिव्या इन दिनों वरुण सूद को डेट कर रही हैं। दोनों की मुलाकात विकास गुप्ता के रियलिटी शो 'ऐस ऑफ स्पेस' में हुई थी। 

 

Smita Sharma