ब्रेकअप के बाद साथ नजर आए दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद, एक्ट्रेस को प्रोटेक्ट करते दिखे एक्स बॉयफ्रेंड

4/4/2022 1:21:16 PM

मुंबई. 'बिग बॉस ओटीटी' की विनर दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद ने मार्च में अपनी राहें अलग कर ली थी। एक्ट्रेस ने खुद पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। हालांकि दोनों ने इसका कारण नहीं बताया था। ब्रेकअप के हाल ही में दिव्या और वरुण साथ नजर आए हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 



तस्वीरों में दिव्या ग्रीन क्रॉप टॉप और ग्रे ट्राउजर में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस हॉट लग रही है। वहीं वरुण ब्लैक टी-शर्ट और पैंट में दिखाई दे रहे है।

वरुण दिव्या को प्रोटेक्ट करते नजर आ रहे हैं। दोनों में जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिल रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और दोनों को दोबारा साथ में देख कर खुश हैं।


बता दें दिव्या और वरुण की लव स्टोरी एमटीवी के शो 'ऐस ऑफ स्पेस' से शुरू हुई थी। इसी शो में वरुण ने दिव्या को प्रपोज किया था। शो से बाहर आने के बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।

दोनों शादी करने वाले थे। दिव्या और वरुण ने अपना नया घर भी खरीद लिया था लेकिन फिर दोनों ने अपना रिश्ता ही खत्म कर दिया। 


 

Content Writer

Parminder Kaur