54 की उम्र में दुल्हन का लिबाज पहन कहर ढा रही है श्रीदेवी, दिल थामें तस्वीरों से नहीं हटेंगी नजरें

10/13/2017 3:25:03 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी हाल ही में दुल्हन बनकर फिर चर्चा में आ गई हैं। श्रीदेवी 54 साल की उम्र में फिर से दुल्हन बनी हैं। श्रीदेवी की ये ब्राइडल फोटो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। जितनी खूबसूरत श्रीदेवी लग रही हैं, उनका मुकाबला शायद कोई नहीं कर पाएगा। 

दरअसल, बेंगलुरु में हुए एक कार्यक्रम में श्रीदेवी को दुल्हन लुक में देखा गया। यहां उन्होंने सुर्ख लाल रंग का जोड़ा पहना हुआ था। इस फैशन वीक में कई और सितारों ने भी रैंप वॉक किया।

लेकिन श्रीदेवी के आगे कोई टिक नहीं पाया। इस दो दिवसीय फैशन वीक में देश के बड़े-बड़े डिजाइनकर की ड्रेस पहन मॉडल्स रैंप पर उतरीं। बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी येलो कलर के लहंगे में रैंप वॉक किया।