'तारक मेहता...' के इस सदस्य ने दयाबेन की वापसी पर लगाई मोहर,कहा- धैर्य का फल दया

3/27/2019 2:27:03 PM

मुंबई: टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नए- नए ट्विस्ट आते रहते है। हाल ही में शो के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। खबरों की मानें तो लंबे इंतजार के बाद दयाबेन यानि दिशा वकानी जल्द शो में वापिस आ सकती हैं। इस बात की जानकारी खुद शो में तारक मेहता का किरदार निभा रहे शैलेश लोधा में दी है।

 

एक अवार्ड फंक्शन में उन्होंने बताया कि दिशा वकानी जल्द ही शो में वापिस आएंगी। धैर्य का फल दया होता है। वहीं दूसरी तरफ एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में शैलेश लोधा ने शो में दिशा वकानी की वापसी को कंफर्म किया है

 

30 दिन का अल्टीमेटम 

बीते दिन ही खबरें आईं थीं कि शो के मेकर्स ने दिशा को शो में लौटने के लिए 30 दिन का अल्टीमेटम दिया है। स्पॉटबॉय ने शो से प्रोड्यूसर असित मोदी के सूत्र के हवाले से बताया कि दिशा को 30 दिन का समय दिया गया है। अमित ने कहा-'बस अब हो गया। असित मोदी और पूरे क्रू मेंबर ने बहुत इंतजार कर लिया। असित दिशा वकानी को 1 महीने का समय दे रहे हैं। जब दिशा ने आखिरी बार शूटिंग की थी उसके बाद से ही उनके और टीम के बीच कोई संपर्क नहीं हुआ है। उनके पास 30 दिन का समय है।'

बता दें कि दिशा वकानी सितंबर 2017 से शो में नजर नहीं आई हैं। दिशा वकानी ने डिलीवरी के समय शो से ब्रेक लिया था। उन्होंने बेटी की परवरिश की वजह से सीरियल से दूरी बना ली थी। खैर अब देखना है कि शो में दिशा की एंट्री होगी या नहीं।  

Smita Sharma