''तारक मेहता...'' की दयाबेन ने खरीदी अब तक की सबसे महंगी कार, देखें Inside Photos

6/1/2019 9:30:39 AM

मुंबई: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से घर-घर में दयाबेन के नाम से फेमस हुईं दिशा वकानी ने हाल ही में नई कार खरीदी है। दिशा ने अपनी इस कार की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'मेरी कार ऑडी।' हालांकि दिशा ने यह तो नहीं बताया कि उन्होंने कौन-सा मॉडल खरीदा है।

लेकिन तस्वीर देखने के बाद इसके ऑडी क्यू 5 या क्यू 7 होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

मुंबई में इसकी ऑनरोड कीमत 66 लाख से 96 लाख रुपए तक हो सकती है। फैंस उनकी इस कार के लिए उन्होंने बधाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर पर भड़क थीं दया

हाल ही में जब दिशा ने सोशल मीडिया पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन होस्ट किया तो ज्यादातर फैन्स ने उनसे शो पर वापसी को लेकर सवाल पूछे। इसके बाद दिशा ने नाराजगी जाहिर की और जवाब में लिखा-'कृपया मुझे कुछ स्पेस दीजिए।'

यह देख सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया था। एक यूजर ने लिखा था- 'इतना ईगो होगा आप में, नहीं पता था मैम। आपके फैन्स पूछ रहे हैं कि आप शो पर कब लौटेंगी। इतने में ही आप उखड़ गईं।'  
 

शो से दूर हैं दिशा 

दिशा 2008 से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से जुड़ी थीं। सितंबर 2017 में उन्होंने मैटरनिटी लीव ली। तब यह चर्चा थी कि वो 5 महीने बाद शो में वापसी कर सकती हैं लेकिन डेढ़ साल बाद भी वो शो पर नहीं लौटीं। बीते दिनों भी यह खबर थी कि वो 18 मई को शो ज्वॉइन कर सकती हैं। हालांकि यह खबर भी महज एक अफवाह निकली। 


 

Smita Sharma