कोरोना का खौफ भूल मालदीव में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं बी-टाउन की हसीनाएं, बिकिनी लुक देख फैंस हुए दीवाने

11/24/2020 12:32:18 PM

मुंबई: मालदीव बी-टाउन स्टार्स का सबसे फन प्लेस बन गया है। यही कारण है कि कोरोना काल और लॉकडाउन के दौरान काफी समय घर में रहने के बाद सेलिब्रिटीज लॉकडाउन में छूट मिलते ही मालदीव में वेकेशन एंजॉय करने निकल गए। सोनाक्षी सिन्हा, दिशा पाटनी से लेकर  सुपर स्टार सामंथा रुथ प्रभु समेत कई हसीनाएं  मालदीव में अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मस्ती कर रही हैं। मालदीव के समंदर किनारे इन एक्ट्रेसेज की बिकिनी तस्वीर काफी वायरल हो रही हैं। आप भी देखें इन हसीनाओं का बोल्ड अवतार...  

PunjabKesari

रकुल प्रीत सिंह 

'दे दे प्यार दे' फेम एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह इन दिनों मालदीव में हैं जहां वो अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। वह आए दिन अपने वेकेशन ट्रिप की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। ग्रीन मोनोकनी में तो रकुल अपने टोन्ड बाॅडी फ्लाॅन्ट कर रही हैं। आप ये जानकर अपने मुंह में उंगली दबा लेंगे कि रकुल की ये बोल्ड तस्वीर किसी और ने नहीं, बल्कि उनके पिता ने क्लिक की है।

Bollywood Tadka

इस तस्वीरें में एक्ट्रेस का बेहद बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। इस दौरान रकुल समुद्र के बीचों बीच ओरेंज कलर के स्विमसूट में नजर आ रही है।वर्कफ्रंट पर, रकुल जल्द ही अर्जुन कपूर के साथ ड्रामा-कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी। हालांकि अभी तक इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है।

PunjabKesari
 

दिशा पाटनी

दिशा पाटनी स्विमसूट में समुद्र किनारे फोटोशूट कराती हुई नजर आईं।ब्लू कलर की बिकिनी में दिशा काफी हाॅट लग रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा आखिरी बार फिल्म मलंग में नजर आईं थीं। इसमें उनके अलावा अदित्य राॅय कपूर, कुणाल खेमू, अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे।अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो दिशा सलमान खान की स्टारर फिल्म राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में दिखेंगी

PunjabKesari


सामंथा रुथ प्रभु


साउथ सुपर स्टार सामंथा रुथ प्रभु ने मालदीव में खूब एंजाॅय कर रही हैं। एक तस्वीर में समंथा फ्लोरल ड्रेस पहने समंदर को निहार रही हैं। वहीं अपनी दूसरी तस्वीर में सामंथा गहरे समुद्र में गोता लगाने के लिए तैयार हो रही हैं।

PunjabKesari

फरहान अख्तर

फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर भी हाल ही में मालदीव में थे। इनकी स्कूबा डाइविंग की तस्वीरें सामने आईं थीं। 

 

PunjabKesari

तारा सुतारिया

तारा सुतारिया भी मालदीव्स गई थीं, जहां उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। मोनोकिनी पहने तारा बोल्ड अंदाज में पोज दे रही हैं।

PunjabKesari

सोनाक्षी सिन्हा

'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों मालदीव में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं। सोनाक्षी सोशल मीडिया पर अपने वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर कर रही हैं। सामने आईं तस्वीरों में सोनाक्षी मालदीव के समंदर किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं। सोनाक्षी ब्लैक बिकिनी में समंदर की रेत और पानी पर बैठी नजर आ रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News