शीन दास संग शादी के बंधन में बंधे दिशा सालियान के मंगेतर रोहन राय, रेड जोड़े में ''चांद सी खूबसूरत'' दिखी दुल्हन

4/23/2023 12:47:14 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान दो साल पहले इस दुनिया को अलविदा कह गईं थी। वहीं, दिशा के निधन के 3 साल बाद अब उनके मंगेतर और एक्टर रोहन राय अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। 23 अप्रैल 2023 को उन्होंने टीवी शो 'पिया अलबेला' की एक्ट्रेस शीन दास संग सात फेरे ले लिए हैं। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।


 


रोहन राय ने गर्लफ्रेंड शीन दास संग कश्मीर में शादी रचाई है। शादी में दूल्हा-दुल्हन के गैटअप में कपल बेहद खूबसूरत लगा।

 

अपनी शादी में शीन ने रेड कलर का लहंगा पहना, जिस पर जरी की कढ़ाई हो रखी है। उन्होंने इसे मैचिंग ब्लाउज और दुपट्टे के साथ पेयर किया।

 

संस्कृति को ध्यान में रखते हुए शीन ने एक ट्रेडिशनल कश्मीरी हेडस्कार्फ भी कैरी किया है। इसके साथ ही उन्होंने सोने और कुंदन का जड़ाऊ हार, लाल चूड़ा पहला, जो उनके लुक में चार-चांद लगा रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by LEVEL UP STUDIO®️ (@levelupstudio01)

वहीं रोहन भी व्हाइट कलर की कढ़ाई वाली शेरवानी में परफेक्ट ग्रूम लग रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने रेड पगड़ी और गले में फूलों की माला पहन रखी है। पगड़ी पर उन्होंने सेहरा भी लगाया हुआ है। फैंस कपल की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और उन्हें जिंदगी की नई शुरुआत के लिए बधाइयां भी दे रहे हैं।


शादी के अलावा कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Content Writer

suman prajapati