55 दिन बाद राहुल-दिशा ने धूमधाम से किया लाडली का नामकरण,''नव्या वैद्य'' नाम से जानी जाएगी कपल की नन्हीं परी

11/15/2023 11:26:13 AM

मुंबई: राहुल वैद्य और दिशा परमार इंटरटेरमेंट इंडस्ट्री से सबसे प्यारे कपल्स में से एकहैं। लवबर्ड्स अपने रोमांस और क्यूट केमिस्ट्री से सभी को आश्चर्यचकित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इस समय ये कपल अपने जीवन के सबसे अच्छे चरण का आनंद ले रहे हैं।

 दोनों अपनी पेरेंटहुड लाइफ में बिजी है।  20 सितंबर को 'बड़े अच्छे लगते हैं' एक्ट्रेस मां बनी थीं। और अब इन्होंने 55 दिन बाद अपनी लाडली का नाम रखा है। कपल ने नामकरण सेरेमनी रखी थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

उसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।नामकरण सेरेमनी में दिशा परमार ने ऑरेंज और पिंक कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी। वहीं, राहुल शेरवानी में नजर आ रहे थे। वहीं, बेटी को भी मैचिंग फ्रॉक और हेडबैंड बो पहनाया गया था।

कपल ने बेटी को नामकरण के लिए तैयार किए गए खास झूले में बिठाया था, जिसकी तस्वीर सामने आई है। कपल ने अपनी लाडली का नाम नव्या वैद्य रखा है। 

ये है नाम का मतबल 

बेटी के नाम का मतलब भी बहुत प्यारा है। कहा जाता है कि नव्या माने सुंदर लड़की जो तारीफ के लायक होती है।


इससे पहले, 20 अक्टूबर, 2023 को दिशा ने अपने आईजी हैंडल पर अपनी बेटी के साथ एक मनमोहक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में, प्यारी माँ को अपने छोटे से बच्चे को गोद में लिए हुए देखा जा सकता है। 


 

Content Writer

Smita Sharma