Pics:मालदीव में Water Babe बनीं दिशा पटानी, पिंक बिकिनी पहन पानी में लेट यूं दिए पोज

1/3/2022 1:00:18 PM

मुंबई: एक्ट्रेस दिशा पटानी बी-टाउन की बोल्ड एंड हाॅट दीवाज में से एक हैं। बोल्डनेस के साथ-साथ दिशा की यूएसपी उनका फोटोजैनिक फेस और कैमरा फ्रेंडली फितरत है। हाल में दिशा की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में दिशा का वाॅटर बेबी अवतार देखने को मिला रहा है।

दरअसल, दिशा पाटनी हाल ही में मालदीव वकेशन से लौटी हैं और वहां की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। दिशा बिकिनी पहन मालदीव के नीले पानी में एंजाॅय कर रही हैं।

इन तस्वीरों में वो किसी जलपरी ही लग रही हैं। वहीं फैंस भी दिशा की इन तस्वीरों पर खूब कमेंट कर रहे हैं कोई उन्हें वॉटर क्वीन कह रहा है तो कोई उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहा है। 

इससे पहले दिशा ने इसी ड्रेस में अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। वीडियो में वह बिकीनी पहन समंदर में अठखेलियां करती दिखाई दे रही हैं। दिशा पाटनी का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में सलमान खान के साथ नजर आई थीं।

अपकमिंग फिल्म की बात करें तो दिशा एकता कपूर की फिल्म 'केटीना' और मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलन 2' में काम कर रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Disha Patani (@dishapatani_fandom10)

 

 

Content Writer

Smita Sharma