हाॅट ड्रेस पहन बॉयफ्रेंड टाइगर के साथ लंच में डेट पर स्पाॅट हुई  दिशा, खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने

8/20/2018 12:52:15 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी दोनों अपनी लव लाइफ के लेकर भी काफी सुर्खियां बटौर रहे हैं। हाल ही में दिशा और टाइगर लंच डेट पर एक- साथ स्पाॅट हुए। इस दौरान की तस्वीरें सामने आई है।

 

 

तस्वीरों में टाइगर ओरेंज टी-शर्ट के साथ ग्रे पैंट पहने हैंडसम लग रहे हैं। वहीं दिशा पिंक फ्लोरल प्रिंटेड आउटफिट्स में हाफी हाॅट लग रही हैं। तस्वीरों में दोनों कैमरे से दूरियां बनाई हुए दिखे।

 

 

दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक- साथ कई जगह पर स्पाॅट किया जाता है। 

 

 

 

फिल्मों की बात करें तो वह इन दिनों धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘स्टूडेंट आॅफ दि ईयर 2’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा कर रहे हैं।

 

 

इसके अलावा टाइगर जल्द ऋतिक रोशन के साथ यशराज फिल्म्स के लिए सिद्धार्थ आनंद की अनाम फिल्म की शूटिंग भी शुरू करने जा रहे हैं। खबरें आ रही हैं कि टाइगर हॉलीवुड फिल्म "रेम्बो" के हिन्दी रीमेक में नजर आ सकते हैं। वहीं दिशा सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म "भारत" में नजर आएंगी। 
 

Neha